
जमशेदपुर।


कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर के पास खऱखाई नदी में नहाने के दौरान डुबा बच्चा सागर(10)शव को आज बरामद कर लिया गाय है। वही शव बरामद होने के बाद सागर के मॉ और पिता , बहन का रोरोकर बुरा हाल है। उन्हे समझ नही आ रहा है क्या करे।वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सर्दभ मे पुलिस का कहना है कि सागर का शव नदी के किनारे पाया गया। आज नहाने के दौरान कुछ महिलाओ ने शव होने की सुचना दी।
गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर मे नहाने के दौरान शास्त्रीनगर के रहने वाले सागर नाम का लड़का डुब गया था। उस वक्त वहां मौजुद एक महिला ने अपनी साड़ी फेंककर उसे बचाने की भी कोशीश की। लेकिन वह नदी मे समा गया। कल गोताखोरो की मदद से उसे खोजने की भी मदद की गई थी। लेकिन गोताखोरो को वह नही मिला।

