
मुखिया होटल, चांडिल से हाईवा की हुई थी चोरी, बरामद मुराठाकरा ग्राम, चाकुलिया से बरामद, तीन गिरफ्तार


संवाददाता
जमशेदपुरः सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांडिल के मुकिया चौक से चोरी गया हाईवा 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. साथ ही इस मामले में लिप्त तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. घटना 5 जुलाई की है. गिरफ्तार लोगों के नाम मो आकाश व मो असलम (कदमडीह,चांडिल) व मो मंसूर आलम उर्फ राजेश(आजादनगर मानगो) हैं. छापामारी दल में चांडिल के एसडीपीओ के साथ चांडिल के थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह तथा चौका के थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत पुलिस दल शामिल था.

