जमशेदपुर।


सूबे के खाध-आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने अपने फंड से केरल के बाढ पिड़ीतो के लिए एक लाख देने की घोषणा की है। इसके अलावे में उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलो अध्यक्ष से इसके लिए राशी संग्रहित करने को कहा है। वे जमशेदपुर में साकची में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होने केरल मे आए बाढ पर चिंता जताई। उन्होने कहा कि केरल ने बाढ का हाल ऐसा है कि टाटानगर से भी दक्षिण की ओर जाने वाली ट्रेन नही जा रही है। उन्होने कहा कि यहां के भी कई लोग केरल में फंसे है।उन्होने कहा कि केरल की विवदा से झारखंड अछुता नही है। उन्होने कहा कि केरल को केन्द्र की सरकार काफी मदद कर रही है। झारखंड सरकार ने पांच करोड़ की राशी दी है। उन्होने जमशेदपुर को लघु भारत का दर्जा वाली शहर बताते हुए यहां की जनता से अपील की है वे अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए।केरल के लोगो को मदद के लिए हाथ बढाये। इसके लिए वे खुद बाजार में आज निकले है। और लोगो से स्वेच्छा से राशी देने को कहेगें।उन्होने कहा कि इसी के मद्देऩजर जमशेदपुर(पश्चिम) विधानसभा के सभी मण्डलो के कार्यकर्ताओ के द्रारा बाजार और घर घऱ घुमेंगे। इस दौरान जो भी धन प्राप्त होगे। उसे केरल सरकार केआपदा राहत कोष में दिया जाएगा।उन्होने कहा कि वे अपनी तरफ से फिलहाल एक लाख रुपया आपदा राहत कोष में जमा कर रहे हैं।