
सरकार के कार्यो से नाराज नही हुँ मै- सरयु राय


जमशेदपुर.।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सह जमशेदपुर के पश्चिम के विधायक सरयु राय ने कहा कि वे राज्य के वर्तमान सरकार से नाराज नही है .उनके विरोधीयो द्वारा सोची समझी साजीश के तहत इस तरह का अफवाह फैलाया जा रहा है ने सरकार से नाराज चल रहे है। वे जमशेदपुर के परिसदन मे पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी जिम्मेदारिया मुझे दी गई वह मै निभा रहा हु। मूझे मंत्री पद मिले 7 माह हो गया है और एक मत्री के नाते सारे कामो को मै निर्वाह कर रहे है. उन्होने के जब से मै मंत्री बना उसके बाद से राज्य सरकार के द्वारा 26 कैबिनट की बैठक हुई । जिसमे अंतिम तीन बैठको को छोड़कर सभी बैठको मै शामील हुआ । उन्होने कहा अगर मै कैबिनट के बैठक में शामील नही होता है तो कैबिनट सचिव के अलावे गृह सचिव को पत्र के माध्यम से इसकी लिखीत सुचना दे देता हुँ। उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा भी मेरे से राय हमेशा ले जाती है।
उन्होने सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि इस सरकार ने अपने सात माह के कार्यकाल मे एक दर्जन से भी ज्यादा नियमावाली बनाई है जिसके कारण आज आज राज्य मे नियुक्ती हो रही है।उन्होने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण मामलो मे फैसला लेने के पूर्व मेरे से भी सलाह ले जाती है।
उन्होने एक बार फिर जोर देकर कहां कि वे राज्य के वर्तमान सरकार के कार्यप्रणाली से काफी खूश है।मै सरकार के कार्यो से नाराज नही हुँ।

