Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-समाधान फ़िर कराएगा पंद्रह कन्याओं का सामूहिक-विवाह
Top Stories

जमशेदपुर-समाधान फ़िर कराएगा पंद्रह कन्याओं का सामूहिक-विवाह

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 12, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुऱ।

सामाजिक संस्था “समाधान” पुनः एक बार फ़िर जरुरतमंदों के सामूहिक विवाह कराने की तैयारियों में जुट गयी है | बेटी-बचाओ-अभियान से प्रेरित समाधान संस्था द्वारा इस वर्ष सामूहिक विवाह का तीसरा भव्य आयोजन होगा। विदित हो कि वर्ष 2015 में 11 जोड़ों की शाही शादी कराते हुए संस्था ने सामाजिक सरोकार को दिशा में दमदार उपस्थिति दर्ज़ कराई थी। वहीं बीते वर्ष भी 15 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। समाधान संस्था की ओर से मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित होटल सोनेट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्था के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बीते वर्ष की हीं तरह इस बार भी समाधान ने सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू कर दी है | इस बाबत जानकारी देते हुए श्री दिनेश ने कहा कि आगामी 06 दिसंबर (बुधवार) को समाधान द्वारा जरुरतमंद कन्याओं का सामूहिक-विवाह संपन्न होगा| वहीं एक दिन पूर्व 05 दिसंबर (मंगलवार) विवाह करने वाली कन्याओं के परिजनों संग भव्य हल्दी,मेहंदी और संगीत संध्या का आयोजन होगा। संस्था की अध्यक्ष पूनम विग ने बताया कि इछुक जरूरतमंद वर्ग के वर-वधु का पहले संस्था द्वारा तय मानकों और नियम-शर्तों के अनुसार पंजीयन किया जाएगा। बताया गया की पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ की जायेगी जो 30अक्टूबर तक चलेगी | इस हेतु 134,न्यू बाराद्वारी स्थित समाधान कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है अथवा हेल्पलाइन नंबर 9431117457 एवं 7859091288 पर संपर्क स्थापित कर संबंधित अभियान की बेहतर जानकारी ली जा सकेगी | इच्छुक जोड़ों को पंजीकरण फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा | समाधान के संरक्षक श्री दिनेश कुमार ने आगे बताया की सामूहिक विवाह समारोह को जाती-धर्म की भावनाओं से परे रखा गया है | हमारा लक्ष्य जरुरतमंदों को सेवा है,चाहे वो किसी भी सामुदाय से हों | यह तय किया है की सामूहिक विवाह का लाभ लेने को इच्छुक सभी जाती, धर्म की कन्याओं का विवाह उनके विधि-विधान एवं परम्परा के अनुरूप कराया जायेगा | बताया गया कि सभी वैवाहिक कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल ग्राउंड में संपन्न होगा।

इस प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम आवेदक जोड़ों का जमशेदपुर न्यायालय में पंजीकरण कराया जाएगा तत्पश्चात समाधान सम्बंधित जोड़ों का उनके विधि-विधान एवं परम्परा के अनुसार विवाह आयोजित करवाएगी | बताया गया की विवाह के दौरान दाम्पत्य जीवन गुज़ारने तथा घर बसाने का सारा सामान भी समाधान के द्वारा विवाह के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी | इस पुनीत आयोजन के साक्षी बनने हेतु वधु पक्ष एवं वर पक्ष के 25-25 लोगों को सादर आमंत्रित किया जायेगा | इस आयोजन का कारण स्पष्ट करते हुए समाधान की अध्यक्षा पूनम विग ने कहा की “ हमारा प्रयास सामाजिक दायित्व के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य-धारा में शामिल करना है तथा आर्थिक समस्याओं के कारण विवाह कराने में अक्षम अभिभावकों को कुछ हद तक राहत व उनके समस्याओं का समाधान करने का एक छोटा सा प्रयास मात्र है यह आयोजन | विवाह में कोई भी रस्म छूट न जाए तथा धूम-धाम से विवाह का आयोजन हो इस दिशा में आवेदक जोड़ों के रीति-रिवाज़ से रस्म अदायगी की जायेगी | पिछली बार की तरह हीं वर पक्ष के लिए विवाह के दौरान बैंड-बाज़ा-बारात एवं आतिशबाजी की और भी भव्य व्यवस्था की जाएगी |

बताया गया कि पंजीकरण के उपरान्त संस्था अपने स्तर से पड़ताल करेगी। सभी शर्तों और नियमों को पूरा करने वालों का ही विवाह संपन्न होगा।

अध्यक्ष पूनम विग ने बताया की सामूहिक-विवाह में होने वाले ख़र्च का वहन समाधान परिवार के सदस्य आपस में संग्रह कर करेंगे | इस आयोजन हेतु शहर के इच्छुक सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक एवं आर्थिक गतिविधिओं आधारित संस्थाओं को भी सहयोगी के रूप में शामिल किया जाएगा तथा ज़िले के दूरगामी एवं स्लम क्षेत्रों में सामूहिक-विवाह कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार ज़ोरदार एवं व्यापक स्तर से की
जाएगी | बताया गया की चयनित वर-वधु का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत संस्था अपनी ओर से बीमा भी कराएगी | सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधु को समाधान संस्था के द्वारा घर बसाने एवं बेहतर दाम्पत्य जीवन गुजारने हेतु पलंग,गद्दा, दो- तकिया,दो-चादर,दो-रजाई, पाँच साड़ी सेट,सफ़ारी सूट,वर-वधु के लिए हाथ घड़ी,टेबल पंखा,एक बड़ा सूटकेस,बर्तन सेट,वर-वधु हेतु फुटवियर,सुहाग का सामान,माँगटिका एवं मंगलसूत्र, इत्यादि सामग्रियां भी सौगात में दी जाएगी | बताया गया की इस शाही सामूहिक विवाह समारोह में पंद्रह जोड़ों को आशीष प्रदान करने हेतु कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे | संवाददाता सम्मेलन में समाधान की अध्यक्ष पूनम विग समेत मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, महासचिव हरजीत भाटिया, कोषाध्यक्ष कुलजीत सदाना एवं मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद मौजूद थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DEO से की शिष्टाचार भेंट, पूर्वी सिंहभूम में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कदमा के जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निखरने का मंच

July 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजनबाई के निधन से जमशेदपुर में शोक, समाजसेवी अशोक गोयल ने 2022 के प्रवास को याद कर कला और संस्कृति पर हुई घंटों की चर्चा को किया साझा

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.