जमशेदपुर।
सामाजिक संस्था ‘समाधान’ द्वारा गुरुवार को सोनारी निवासी अरुण राम को सहायक उपकरण के तौर को ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया । पैर से निःशक्त अरुण राम विगत पच्चीस वर्षों से पान बेचकर घर चलाते हैं । कई दिनों से ट्राईसाइकिल की कमी के कारण वे असहाय महसूस कर रहे थें । समाधान संस्था के समक्ष आये आग्रह के पश्चात संस्था की अध्यक्षा पूनम विग समेत अन्य ने साकची डीपीआरओ कार्यालय के समक्ष अरुण राम को कंबल समेत सहायक उपकरण उपलब्ध कराया । मौके पर विशेष रूप से जिला पदाधिकारी संजय पांडेय के अलावे समाधान के कुलजीत सदाना,हरजीत भाटिया समेत अमरजीत सिंह राजा मौजूद थें ।



