

जमशेदपुर । सामाजिक संस्था ’समर्पण‘ के संयोजक व युवा नेता श्री ललित दास ने शहर में पड रही कडाके की ठंड से बचाव के लिए बर्मामाइंस स्थित हिन्द आश्रम में रह रहे 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान कंबल पाकर आश्रम में रह रहे लोगों श्री दास के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री दास ने कहा कि पिछले एक माह से ’समर्पण‘ परिवार द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।
इस कार्य में ’समर्पण‘ परिवार के नीरज कुमार, अर्णव कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश कुमार, प्रदीप, देव कुमार, कमलेश साहू, अमित अग्रवाल, प्रदीप दुबे, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, राकेश राय, सूरज मंडल एवं बर्मामाइंस कुष्ठ आश्रम के कई प्रमुख लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुष्ठ कल्याण समिति के महासचिव जैनुद्दीन ने किया।

