जमशेदपुर। आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड पे अलकबीर पोलटेक्नीक कॉलेज के दो छात्र की मौत हो गयी है ,वैसे घटना उस वक्त घटी जब दोनों छात्र अपने घर से ट्यूशन के लिए निकले थे की सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से बाइक जा टकराया और घटना स्थल पे दोनों छात्र की मौत हो गयी ,उधर मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग सड़क पे उतरे और खड़ी ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की ,वही सरकारी एम्बुलेंस को भी स्थानीय लोगो ने नहीं आने दिया ,उधर मुवावजे की मांग को लेकर लोग सव के साथ प्रदर्शन किया ,वही मामला को शांत करने पुलिस पहुंची ,लेकिन स्थानीय लोगो ने पुलिस को भी लौटा दिया ,वैसे ओल्ड पुरुलिया रोड घंटो जाम रहा ,वही कुछ लोगो का आरोप है की अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।



