जमशेदपुर।
जादूगोड़ा हाता-मुसाबनी मुख्य सड़क मार्ग पर बालिजुडी गांव के समीप गुरूवार की रात 7 बजे एक पीकप वेन की चपेट में आ जाने से बालिजुड़ी निवासी सौरभ राणा(23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल साैरभ को यूसील अस्पताल पहुंचा गया जहां डाक्टर ने उचित ईलाज के जमशेदपुर रेफर कर दी गई। इधर स्थानियों लोगों ने पीआप वेन का पीछा करते हुए जादूगोड़ा मोड़ में पकड़ लिया गया और चालक की जमकर धुलाई कर दी गई है। हालाकि कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव करके चालकों बचा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जादूगोड़ा पुलिस जादूगोड़ा मोड़ पहंुची तथा कुछ समय बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दी गई है और जादूगोड़ा मोड़ के पास रखी पीआप वेन को भी जादूगोड़ा पुलिस ने जब्त कर ली गई है। क्या है घटना हाता मुसाबनी मुख्य सड़क बालिजुडी के पास आने दुकान को बंद करके पैदल घर जा रहे सौरभ राणा को पीछे से आ रही पीकप वेन संख्या जेएच 05एटी6516 ने जोडदार धक्का मार दी और वहा से फरार हो गया। घटना को देखने वाले बालिजुडी के लोगों ने पीकप वेन का पीछा किया जबकि कुछ लोगों ने घायल सौरभ को यूसील अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ रंजना कुमारी शर्मा ने घायल की गंभीर हालत को देखले हुए जमशेदपुर रेफर कर दी गई। इधर पीकप वेन की पीछा करते हुए बालिजुड़ी के लोगों ने जादूगोड़ा मोड़ में पकड़ लिया और चालक तपन गौराई की जमकर धुलाई कर दी। तपन ने बताया कि चक्रधरपुर से वेन को लेकर जादूगोेड़ा की ओर आ रहे थे। घायल को उचित ईलाज के जमशेदपुर भेज दिया गया है और घटना करने वाले वेन को कब्जे में कर लिया गया। इसके साथ वेन चालक तपन गौराई को भी पकड़ ली गई है।



