
जमशेदपुर।शहर के शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था बंसी बोस म्यूजिक फाउंडेशन, जमशेदपुर के तत्वाधान में देवी पक्ष से पूर्व माँ दुर्गा को समर्पित “आगोमणि” का आयोजन विजया शताब्दी सामदायिक भवन , सोनारी में किया गया I कर्यक्रम में कालाकारों के द्वारा माँ दुर्गा को समर्पित “महालया” के सुप्रसिद्ध बंगला भक्ति गीत , श्यामा संगीत एवं सितार वादन पेश किये गए I कार्यक्रम का शुभारम्भ विजया शताब्दी हाउसिंग सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष तरुण भट्टाचार्जी के हाथो दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया I


कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में श्रीमती तापोसी करंजई के द्वारा सुप्रसिद्ध “महालया” के भक्ति गीतों को अपना मखमली आवाजो से गाया गया उन्होंने “बाज्लो तोमर आलोर बेनु………..” , जागो तुमि जागो माँ…………, “महाविद्या आद्यशोक्ति ……….” जैसे एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी I तबले पर स्वरुप मोइत्रा एवं बांसुरी पर अशोक कुमार दास का सराहनीय संगत रहा I
कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति में देश के प्रख्यात सितार वादक पंडित अशीम चौधरी ने सितार वादन के माध्यम से माँ की आरधना की उन्होंने अपनी पहली प्रस्तुति में राग देश में आलाप , जोड़ , झाला की प्रस्तुति दी साथ ही विलंभित , मध्य लय तीन ताल , द्रुत एक ताल एवं अति द्रुत तीन ताल की प्रस्तुति दी I अपनी अंतिम प्रस्तुति में पंडित अशीम चौधरी ने धैवत प्रधान सदाबहार राग “भैरवी” के माध्यम से देवी के मात्री रूप को प्रकाशित किये I उनकी सभी प्रस्तुतियों ने लोगो को झुमने को मजबूर कर दिया एवं समस्त वातावरण देविमय हो गया था I पंडित चौधरी ने सितार की तारों से खेलना शुरू किया तो वहां बैठा हर श्रोता अपनी कुर्सी से मानो बंध गया। उस पर तबले की संगत। पूरा भवन श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था । तबले पर शहर के प्रख्यात तबला वादक प्रदीप भट्टाचार्जी बखूबी संगत दिया I इस अवसर पर शहर के कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे I

