
जमशेदपुर।


कांग्रेस नेता सूर्या राव ने संगठनात्मक चुनावी बैठक के दौरान हुई घटना को बहुत ही शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । इससे उन कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है जो सिर्फ संगठन के बारे में सोचते हैं और कार्य करते हैं । वे गुटबाजी से दूर रहते हैं । वे वैसे नेताओं से परहेज करते हैं जो गुटबाजी करते हैं । कुछ नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए कार्यक्रम में छोटी सी बात को लेकर बवाल मचातें हैं और बड़े नेता तमाशा देखते हैं । पार्टी में अनुशासन नाम की चीज नहीं रह गई । केंद्र और प्रदेश भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में निष्क्रिय रहती है । अगर यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों संगठन की हालत बहुत चिंताजनक हो जाएगी । अतः वरिष्ट नेताओं से आग्रह है की वे गुटबाजी बंद करे और एक साथ मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करें । संगठन का चुनाव लोकतान्त्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए । यह सन्देश सभी कार्यकर्ताओं की तरफ“से है।
गौरतलब है कि गुरुवार को माईकल जॉन एडोटोरियम मे कॉग्रेसजनो की संगठन बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।

