जमशेदपुर।
आकाशवाणी जमशेदपुर के वरीय उदघोषक शाहिद अनवर क्रिकेट के नेशनल ग्रेड कमेंटेटर बन गए हैं। आकाशवाणी महानिदेशालय के खेल एकांश द्वारा जारी पत्र के अनुसार गत 5 – 7 अप्रैल तक मुम्बई में, जीवंत क्रिकेट कमेंट्री के भारत में प्रसारण के लिए स्क्रीनिंग और लिसनिंग सेशन का आयोजन किया गया था, जिस में शाहिद अनवर को नेशनल ग्रेड कमेंटेटर मेँ सफल घोषित किया गया।लगातार अच्छे से अच्छा करने के प्रयास में उन्हें ये कामयाबी मिली। उत्तरपूर्व भारत से नेशनल ग्रेड में सफल होने वाले शाहिद एकमात्र कमेंटेटर हैं। शाहिद कबड्डी और नॉन स्पोर्ट्स कमेंट्री में भी नेशनल ग्रेड हैं, साथ ही बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल में जोनल ग्रेड कमेंटेटर हैं। इस बड़ी सफलता को कड़ी मेहनत का फल बताते हैं। कई विश्व स्तरीय खेलों की भारत में प्रसारण ,कवरेज और कमेंट्री कर चुके हैं जिन में 16 वे एशियाई खेल गुआंगजु चीन, 2010, 19 राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, 20 वे राष्ट्रमंडल खेल 2014 स्कॉटलैंड, इंग्लैंड शामिल है। आकशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख , सहायक निदेशक अंजन कुमार दास बहुत प्रसन्न हैं और इसे बड़ी उपलब्धि और केंद्र के लिए गर्व का विषय कहते हैं

