

जमशेदपुर।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोनारी मंडल में रूपनगर, शहीद गंगा नारायण सिंह सामुदायिक भवन में शहीद गंगा नारायण सिंह के 272वीं जयंती मनाने के साथ ही शहीद गंगा नारायण की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती मेनका सरदार उपस्थित थीं। श्रीमती सरदार ने शहीद गंगा नारायण सिंह के जयंती पर संबोधित करते हुए कहा कि शहीद गंगा नारायण सिंह ने देश की स्वतंत्रा के लिए अपना बलिदान दिया है। जिस प्रकार महापुरुषों के जन्मदिवस पर सरकारी छुट्टियाँ दी जाती है उसी प्रकार स्वतंत्रता सेनानी शहीद गंगा नारायण सिंह के जयंती पर भी एकदिवसीय छुट्टी दिलाने के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान ‘आदिम भूमिज मुंडा महाल, सिंहभूम’ के द्वारा दिया गया। मंच का संचालन भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष श्री चुन्नू भूमिज ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसित सरदार, संजय सिंह, मानिक सिंह, कपूर बागी, चंदा सिंह, मोतिलाल मंडल, परिमल सिंह, कविता मुंडा, शकुंतला सरदार, पोम्पी भूमिज, भोला सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.