छठ गीतों से माहौल बना भक्तिमय, सोमवार को भी बाजार में रही भीड़
साध्ना सरगम का भजन संध्या कार्यक्रम सूर्य मंदिर मंे आज
आज दिन के 2 बजे से कल सुबह 9 बजे तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन
जमशेदपुर। चार दिनों तक चलने वाला सूर्य उपासना का महान पर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। सोमवार की शाम को व्रतधरियों ने प्रसाद के रूप में छठी मइया को खीर पूड़ी का भोग लगाये। इसके साथ फल, चावल का पीठा, घी लगी रोटी भी प्रसाद के रूप में चढ़ायी गयी। इसके बाद घर के सभी लोग, सगे संबंधी समेत शुभचिंतक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। छठ पर्व मनाने वाले सभी लोगों के घरों में छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। पिछले दो दिनों की तरह सोमवार को भी बाजारों में छठ पर्व की खरीदारी को लेकर कापफी गहमा गहमी रही। मंगलवार की शाम को पहला अध्र्य अस्ताचलगामी एवं बुध्वार को दूसरा उदीयमान सूर्य को व्रतधरियों समेत उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा भगवान सूर्य को अध्र्य दिया जायेगा। इस पर्व में भजन संध्या का सबसे बड़ा कार्यक्रम सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मंगलवार की शाम को होने जा रहा है। प्रसि( गायिका साध्ना सरगम अपनी टीम के साथ भजनों को प्रस्तुत करेंगे। इस पर्व को लेकर छठ घाटों की सापफ सपफाई जिला प्रशासन समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया है, इसके बावजूद सोमवार को यह समाचार लिखे जाने तक कई घाटों पर सपफाई नहीं होने की शिकायत भी मिली है। जिला प्रशासन ने छठ पर्व शांतिपूर्वक एवं ध्ूमधम से संपन्न करने का अनुरोध् आम जनता से किया है। प्रशासन ने सभी घाटों एवं थानों में दंडाध्किारियों की तैनाती की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की टीम को घाटों पर तैनात रहने का निर्देश दिया है। एमजीएम अस्पताल में भी चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। शहर के प्रमुख बड़े घाटों में डेंजर जोन को चिन्हित कर आम लोगों को वहां जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने बांस लगाकर बैरकेटिंग की है। छठ को लेकर यातायात डीएसपी ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे से गुरूवार की सुबह 9 बजे तक शहर में बड़े भारी वाहनों की प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यातायात डीएसपी के अनुसार बुध्वार की सुबह जब तक श्र(ालू घाट से अपने अपने घर नहीं लौट जायेंगे, तब तक बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा। प्रशासन, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रमुख घाटों पर लाईट की व्यवस्था की गयी है। घाट की घेराबंदी पर जिला प्रशासन ने रोक लगायी थी लेकिन घेराबंदी जारी है। छठ घाट बिकने की शिकायत भी प्रशासन को मिली है लेकिन बेचने और खरीदने वालों की जानकारी नहीं है। आसमान छूती मंहगाई के बावजूद आस्था के इस पर्व में बाजार में खरीददारों की भीड़ को देखते हुए ठंड में भी बाजार का माहौल गर्म रहा। इसके बावजूद सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा छठ पूजा प्रयोग आने वाले पूजा के सभी सामान बाजार से बहुत ही कम दामों में मंदिर परिसर में श्र(ालुओं को दिया। सामान लेने के लिए श्र(ालुओं की भीड़ लगी हुई थी। यह पर्व हर ध्र्म, हर सांप्रदाय और हर वर्ग को जोड़ता है। छठ पर्व के दौरान विद्युत बोर्ड ने गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी करने का दावा किया है। बोर्ड के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि बिजली आपूर्ति सामान्य रहे इसके लिए सब स्टेशन इंचार्ज को निर्देश जारी कर दिया गया है। सोमवार को गेंहू की पिसाई की गयी। आटा चक्की संचालकों ने चक्की की सपफाई पहले ही कर ली थी। शहर के प्रमुख घाटों के आसपास छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्र(ालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धर्मिक संस्थाओं द्वारा छठ घाटों के आसपास एवं मार्ग में शिविर लगाया जायेगा। वहीं विस चुनाव की घोषणा के बाद लगे आचार सहिंता के कारण राजनीतिक दलों का शिवर इस बार छठ घाटों में देखने को नहीं मिलेगा। शिविर के माध्यम से दातून, दूध्, चाय, बिस्कूट एवं पानी का निशुल्क वितरण होगा। शहर में सबसे अध्कि श्र(ालुओं की भीड़ साकची स्वर्णरेखा घाट, भुईयांडीह स्वर्णरेखा घाट, मानगो स्वर्णरेखा घाट, भुईयाडीह बालू घाट, भुईयाडीह पांडेय घाट, बारीडीह बस्ती स्वर्णरेखा घाट, सोनारी दोमुहानी घाट, कपाली घाट, बागबेड़ा बड़ौदा घाट, बिष्टुपुर खरकई नदी घाट, बेली बोध्नवाला घाट, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, तार कंपनी तालाब, डिमना में होती है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केन्द्रीय शांति समिति, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने आस्था का महान पर्व छठ पर सभी को शुभ कामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक एवं ध्ूमधम से पर्व का आनंद भाईचारा के तहत लेने का अनुरोध् किया है।
