जमशेदपुर । शहर के गोपाल मैदान में 9 जनवरी से गुरू गोविन्द सिंह के 350 वी जयंती पर प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है।ये कार्यक्रम 11 जनवरी तक चलेगा।तीन दिनो तक शहर मे चलने वाले इस प्रकाश पर्व समारोह मे कई प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।और इस दौरान करीब पचास से ज्यादा लोग शहर मे राज्य के अलग अलग जगहों से आने की संभावना है।इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर तक तैयारी शूरू हो चूकी है। प्रकाश पर्व की तैयारी के संर्दभ उपायूक्त अमीत कुमार ने कहा कि प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम शहर के गोपाल मैदान में हो रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत 9 जनवरी सुबह आर्मरी ग्राउंड में घूड़ सवारी दौड़ के साथ शुरू होगा।और शाम के सात बजे इसका उदघाटन मुख्यमंत्री रघूवर दास के द्वारा किया जाएगा।इस दौरान पर्यटन मंत्री अमर बाहरी और सासंद विधूत वरण महतो भी शामिल होगे।और वहीं 11 जनवरी को समापन समारोह मे मंत्री सरयू राय ,अमर बाऊरी,और सी पी सिह मौजूद रहेंगे। वही प्रकाश पर्व मे सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।सुरक्षा को लेकर एस एस पी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि प्रकाश पर्व को देखते हूँ जिला में पाँच सौ अतिरिक्त जवान माँगए गए है।इसके अलावा गोपाल मैदान मे सी सी टी वी कैमरा लगाए गए है।गोपाल मैदान में कट्रोल रूम बनाए गए है। शहर में भारी वाहनों को प्रवेश को तीन दिनों रोक लगा दिया गया है।

