
जमशेदपुर।

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की गयी है। इसको लेकर जिला पुलिस के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। अधिसुचना के मुताबिक 24 फरवरी 2017 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह आदेश बसों पर लागू नहीं होगा। इसकी सर्दभ में पूर्वी सिंहभूम यातायात पुलिस उपाधीक्षक विवेकानंद ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी को पूरे दिन भर भारी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गयी है।

