
कमेटियों से मशविरा कर नागरिक सुविधाओं को करवाया दुरुस्त
जमशेदपुर। पिछले दो दिनों में मानगो के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर नागरिक सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करवाने के बाद आज गुरुवार को मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मानगो क्षेत्र के ज्यादातर अखाड़ों और इमामबाड़ों में पहुंचकर सम्बंधित मुहर्रम कमेटियों के सदस्यों से उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझावों को जाना। तुरंत हल होने लायक समस्याओं को मौके पर ही हल करवाया गया जबकि अन्य के समाधान हेतु 24 घंटे समय दिया गया। इसके बाद शाम को वे आज़ादनगर कब्रिस्तान स्थित कर्बला स्थल औऱ मदीना मस्जिद परिसर भी गए भी गए और वहां मौजूद सम्बंधित धर्मावलम्बियों से नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और आवश्यकताओं को जाना। क्षेत्र भ्रमण के उपरांत आज़ादनगर थाना में आधे घंटे बैठकर उन्होंने थाना प्रभारी के साथ कानून व्यवस्था सम्बन्धी विषयों पर विमर्श कर आवश्यक निदेश दिए। इस दौरान मानगो अक्षेस के सिटी मैनेजर भी उनके साथ थे।

