जमशेदपुर।9 जुलाई
विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बहरागोड़ा नगर कमेटी की ओर से भव्य संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा बहरागोड़ा स्टेडियम में बहरागोड़ा कॉलेज इकाई के द्वारा भी स्थापना दिवस मनाया गया दोनों ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय संयोजक सह सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर तथा पूर्व विभाग संयोजक सतनाम सिंह प्रवासी के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।इस कार्यक्रम हेतु उपस्थित जिला संयोजक पिक्लु घोष विभाग संयोजक जगन्नाथ नायक कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव कुणाल सीट चंदन सीट यादव पात्रो नयन श्याम सुंदर जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे




