गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा
जमशेदपुर। सतगुरू नानक प्रगटिया मिट धुध् जग चानण होआ, अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर से सब जग उपजया कौन भले को मंदे…आदि शब्द गायन के साथ बुध्वार को सिख ध्र्म के संस्थापक प्रथम पातशाह साहेब श्री गुरूनानक देव जी का 547वां प्रकाश दिहाड़ा ;प्रकाशोत्सवद्ध पूरे विश्व सहित लौहनगरी में भी बड़ी ही श्र(ा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंध्क कमिटी ;सीजीपीसीद्ध के नेतृत्व में इस बार सोनारी गुरूद्वारा साहेब से विशाल नगर कीर्तन ;शोभायात्राद्ध निकला जो साकची मेन रोड स्थित सेंट्रल गुरूद्वारा में आकर संपन्न हुआ। आज सुबह 11 बजे सोनारी गुरूद्वारा से नगर कीर्तन आरंभ हुआ। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्राी सरयू राय, जुस्को एमडी आशीष माथुर के अलावा ध्नंजय मिश्रा, मनमोहन सिंह, केएस सि(ू समेत कई लोगों ने पालकी साहेब के सामने माथा टेक कर आर्शीवाद लिया। शोभायात्रा का नेतृत्व सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंध्क कमिटी कर रही थी। हर साल की तरह इस वर्ष भी गतका ;सिख मार्शल आर्टद्ध आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं नन्हे घुड़सवार भी पारंपरिक पोषाक में नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा के दौरान श्री गुरूनानक देवजी की पालकी की पूजा जगह-जगह की गयी। पालकी साहेब पर आकाश से पुष्प वर्षा भी हुई। नगर कीर्तन साकची पहंुचने पर विमान से पुष्प वर्षा की गयी। गुरूनानक जयंती को लेकर शहर के सभी गुरूद्वारों में अखंड पाठ साहेब की लड़ी चलायी गयी। गुरूद्वारों में प्रभातपफेरी भी निकाली गयी। शहर के सभी गुरूद्वारों की विद्युत सज्जा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। बुध्वार को अखंड साहेब के पाठ की समाप्ति के बाद गुरूद्वारों में अरदास की गयी और कीर्तन दरबार सजा। नगर कीर्तन में शहर के 32 हिन्दी व अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों के अलावा 30 सिख स्त्राी सत्संग सभा, 18 कीर्तनी जत्था एवं सिख नौजवान सभा की तत्थेबंदियां भी शामिल थी। नगर कीर्तन की लंबाई लगभग दो से ढाई किमी थी। सोनारी गुरूद्वारा से साकची गुरूद्वारा तक छह किमी का सपफर तय करने में शोभायात्रा में शामिल लोगों को पांच घंटे से अध्कि लगे। नगर कीर्तन सोनारी गुरूद्वारा से शुरू होकर मेन रोड, स्टेट माईल रोड, कीनन स्टेडियम रोड, साकची गोलचक्कर, बसंत सिनेमा रोड होते हुए साकची गुरूद्वारा में पहंुचकर समाप्त हुआ। से लेकर साकची तक विभिन्न संस्था व गुरूद्वारा कमिटियों द्वारा 50 से अध्कि तोरणद्वार बनाये गये थे। जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरी, उस मार्ग में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, गुरूद्वारा कमिटियां एवं सिख समाज के लोगों ने शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। जगह-जगह पानी, शर्बत, चाय, पकौड़ी, बिस्कूट, सेव, केला, संतरा आदि का वितरण भी कई संस्थाओं की तरपफ से किया गया। नगर कीर्तन के दौरान विध् िव्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दंडाध्किारियों समेत प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। नगर कीर्तन मंे शामिल लोग वाहे गुरूजी की खालसा, वाहे गुरूजी की पफतेह का नारा लगा रहे थे। कुल मिलाकर श्री गुरूनानक देवजी का प्रकाशोत्सव बड़े ही ध्ूमधम से संपन्न होने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सीजीपीसी के प्रधन इंद्रजीत सिंह, हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले एवं तख्त श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब गुरूद्वारा डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने शहरवासियों को गुरूनानक जयंती धूमधाम से संपन्न होने पर लख-लख बधाई दी है।
