
– भाजपा ने बिरसानगर में स्थानीय लोगों के बीच बाँटे लड्डू हुई जमकर आतिशबाज़ी
– भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम को दूरभाष पर दी बधाई, जताया आभार
जमशेदपुर।
रघुवर सरकार द्वारा मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सरकारी एवं खासमहाल भूमि के नीति निर्धारण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसे जनहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से बात कर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए आभार जताया। कहा कि सरकार के इस प्रशंसनीय पहल से 1985 से पूर्व सरकारी एवं खासमहाल भूमि पर घर बनाकर रह रहे लोग लाभांवित होंगे। आवासीय उद्देश्य से 10 डिसमिल तक भूमि लीज बंदोबस्ती करने से निवासियों के भय और शंशय के बादल छंट जाएंगे। कहा कि लंबे समय से ऐसे भूमि और बस्तियों के नियमितीकरण की माँग उठ रही थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे की जनता के हित में बड़ा निर्णय लिया। कैबिनेट के निर्णय के बाद अब इन बस्तियों को अवैध और अतिक्रमित बस्तियों में नहीं गिनी जाएगी। उक्त बातें भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बिरसानगर के संडे मार्केट में स्थानीय लोगों के बीच आयोजित कार्यक्रम में कही। मंगलवार को कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही बस्तियों में ख़ुशी की लहर उमड़ पड़ी। इसी क्रम में भाजपा ने भी बस्तीवासियों के बीच लड्डू वितरण कर खुशियाँ मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने स्थानीय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री के समर्थन में ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए जनहित में लिए गए इस बड़े निर्णय के लिए आभार जताया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,चंद्रशेखर मिश्रा,विद्यायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,हलधरनारायन साह,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,मंडल अध्यक्षो में श्रीराम प्रसाद,पप्पू मिश्रा,दीपक झा,ध्रुव मिश्रा,संतोष ठाकुर,रमेश नाग,जितेंद्र राय,बोलटु सरकार,अमरजीत सिंह राजा,काजू सांडिल्य,गोपाल जायसवाल,अशोक सामंता, रीता लाल,लक्ष्मी मिर्धा,सीमा दास,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विश्वासभाजन

