
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री ऱधुवर दास ने साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार लापरवाही बरतने वाले अधिकारी चाहे वो छोटे हो या बड़े हो उसे बख्शा नही जाएगा। वे भालुभाषा स्थित शीतला मंदिर मे पत्रकारो के द्वारा बहारागोड़ा अग्निकांड के सवाल के जबाब दे रहे थे। उन्होने कहा कि बहारागोड़ा अग्निकांड के जांच के लिए कमीश्नर को कह दिया गया है। इस मामले मे जो भी अधिकारी दोषी होगे उसे बख्शा नही जाएगा। जांच रिर्पोट आने पर लापरावही अधिकारीयो कार्रवाई जरुर होगी। उन्होने अपने सभी अधिकारीयों को साफ तौर पर कह दिया है कि अपनी जिम्मेदारी को ईंमानदारी पूर्वक पूरा करे । ताकि सरकार की छवि बनी रही।
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह 24 सितबंर को बहारागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के कुमारडुबी गाव के तीन तल्ला घर मे रखे विस्फोटक मे लगे आग से 2 महिलाओ समेत 9 व्यक्तियों की मौत हो गई है। और कई लोग इस हादसा में घायल हुए थे।

