
जमशेदपुर ।


परसुडीह थाना क्षेत्र में कालीयाडीह के गौशाला के बगल में स्थित नहर के किनार एक बच्चे का शव पाया गया। शव की पहचान बाग़बेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश कुमार शाह(13) के रुप में की गई । बताया जाता है मृतक बच्चा सोमवार से अपने घर से लापता था। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में मृतक बच्चे के पिता डोमा साह ने बताया कि उनका बेटा सोमवार को स्कुल से वापस आकर अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए घर से बहार निकला था। लेकिन उसके बाद से ही बच्चा लापता था। घरवालों ने इसकी सुचना स्थानीय थाना में भी दी। उसके बाद स्थानिय पुलिस ने उन्हे सुचना दी कि एक बच्चा का शव गौशाला गौशाला के बगल में स्थित नहर के पास पड़ा हुआ है। जाकर देखा तो वह मेरा लापता बेटे का शव था।
उन्होने कहा कि मेरे बेटे के शरीर में चोट के निशान भी है। उन्होने कहा कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंक दिया गया है। वहीँ पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है , पुलिस के मुताबिक पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे करवाई की जाएगी ।

