
जमशेदपुर।


देवघर मे सोमवार की सुबह हुए भगदड़ के बाद केन्द्र सरकार के आदेश पर शहर के सुंदरनगर स्थित रैफ के मुख्यालय से दो कपनी देवघर के लिए रवाना हो गई है। ये कपनी देर रात देवघर पहुंच जाएगी। रैफ कंपनी का नेतृत्व डीप्टी कमांडेड अभिषेक वर्मा, निर्मल गोप,अनिल कुमार झा, कर रहे है।
गौरतलब है कि पिछले तीन साल से रैफ के द्वारा ही वहां भीड़ को नियत्रण कर श्रद्धालुओ से पूजा कराया जाता था।लेकिन इस बार राज्य सरकार ने ऱैफ टीम को देवघर श्रावणी मेला मे प्रतिनिय़ुक्त नही किया था।सावन दुसरे सोमवारी के अवसर पर भारी भीड़ जिला प्रशासन के द्वारा नियत्रीत नही हुआ जिस कारण 11 लोगो की मौत हो और कई लोग घायल हो गया।।उसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर रैफ के कंपनी को भेजने का निर्णय लिया गया हैं। ।
मालुम हो कि जमशेदपुर के सुंदरनगर मे रैफ की ब़टालियन 106 मुख्यालय है।और यही से बिहार ,बंगाल झारखंड और ओड़ीसा राज्यो मे संवेदना स्थिती मे रैफ 106 बटालियन को प्रतिनियुक्त किया जाता हैं।

