
जमशेदपुऱ।


बर्मामाईस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मे घर के बाहर सोए रेल कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वही घटना सुचना मिलते ही सिटी डी एस पी औऱ स्थानिय थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे। वही पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मृतक रेल कर्मी की पहचान प्रसन्तो कुमार डे के रुप मे की गई है । वह टाटानगर रेल विभाग में गैगमैन के रुप में कार्य करता था।पत्नी विवाद होने के कारण वह अपने रिश्तेदार के घर मे इन दिनो रह रहा था।
इस सबंध मे सिटी डी एस पी अमनदीप सिह ने बताया कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी प्रसन्तो कुमार डे घर के बाहर मे सोए हुए थे। पुलिस को सुचना मिली कि सुबह प्रसन्तो कुमार डे सोए अवस्था मे किसी ने सर मे गोली मर कर हत्या कर दी है। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। इसके लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

