
जमशेदपुर।


रेलमंत्री पियूष गोयल 31 अक्तूबर की शाम टाटानगर –बंडामुडा रेल लाइन का ट्राली या विंडो से निरीक्षण कर सकते हैं। रांची में आयोजित दक्षिण-पूर्व जोन की समीक्षात्मक बैठक के बाद रेलमंत्री के हटिया से बंडामुंडा होकर टाटानगर से गुजरने की योजना है।
रेलमंत्री का शिड्यूल टाटानगर के परिचालन और वाणिज्य विभाग में आया है। वही रेल मंत्री के साथ एस ई रेलवे के जीएम एसएन अग्रवाल भी रहेगें। क्योंकि उनका अप-डाउन कार्यक्रम दो दिनों पहले आया था। इससे टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। प्लेटफॉर्म एक के टूटे टाइल्स की मरम्मत के साथ एस्कलेटर को शुरू कराने का काम शुरू है।
उल्लेखनीय है कि टाटानगर स्टेशन मे नया एस्कलेटर लगाया गया है लेकिन चालू होते ही कुछ दिन के बाद ही एक्सलेटर खराब हो गया था। वही उसी एक्सलेटर में फंसकर एक महिला घायल हो गई थी।

