
जमशेदपुर।


ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब के तत्वाधान में श्री ठाकुर प्यारा सिंह रामनवमी मैदान में भारत के राष्ट्र निर्माता, राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं वीर योद्धा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों द्वारा मनाया गया। संगठन के संग्रक्षक श्री दिलीप सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्री गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्री दिलीप सिंह ने श्रधांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ,” श्री महात्मा गांधी ने जिस निडरता एवं जिस प्रतिबद्धता के साथ इस भारत देश के स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह नामक बिना हथियार के युद्ध किया उसके लिए समस्त विश्व उनसे प्रेरणा लेता है। जिनकी प्रतिबद्धता ने ब्रिटेन के शाशन को हिला दिया उनको हम सात सात प्रणाम करते हैं। गांधीजी अहिंसा एवं धार्मिक सहिष्णुता के जीते जागते उदाहरण है जिन्होंने इस भारत को एक आदर्श भारत के तौर पर स्थापित करने में अहम योगदान दिया।।
उन्होंने कहा कि भारत देश के द्वितीय प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शाष्त्री जिन्होंने पाकिस्तान के घमंड को उस वक़्त चूर कर दिया जब पाकिस्तान को समर्थन चीन और अमेरिका किया करता था। भारत की अखंडता को बचाये रखने ले लिए लाहौर पर आक्रमण कर पाकिस्तान के अयूब खान के घमंड को चकनाचूर कर दिया।”
समारोह में क्लब के संग्रक्षक श्री दिलीप सिंह के अलावा, अध्यक्ष श्री निर्भय सिंह, महामंत्री सम्राट सिंह, अमन यादव, विवेक सिंह, नीरज गुप्ता, सुनिल चौहान, कृष्णा, राहुल, शुभम, अमित, सूरज, निखिल, विनोद पारवे, मोहित, राकेश, रोहित, अविनाश इत्यादि सदस्य मौजूद थे।

