जमशेदपुर।
रात को 9 बजे बाद जुबली पार्क को बंद होने का फऱमान के बाद जुस्को प्रबंधन पार्क हो कर आने जाने वाले दोपाहिया और चारपाहियो वाहनो के पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है. इस मामले को लेकर जुस्को प्रबंधन ने रुप रेख तैयार कर ली है। जिला प्रशासन के आदेश आते ही जुस्को प्रबंधन इस पर काम करना शुरु कर देगी। इस मामले को लेकर जुस्को प्रबंधन निदेशक आशीष माथुर ने उपायुक्त से मुलाकात की है।
इस सदर्भ में जुस्को प्रबंधक निदेशक आशीष माथुर ने कहा कि जुबली पार्क मे रविवार को काफी भीड़ होती है । उसे देखते हुए जुस्को प्रबंधन ने जुबली पार्क के रास्ते को रविवार को दोपाहिया और चारपाहियो वाहनो के बंद करने का फैसला लिया है। ताकि यहां आने वाले सैलानी जुबली पार्क कार भम्रण कर सके । उन्होने कहा कि उससे पहले पार्किंग की व्यवस्था देखा जा रहा है। आने वाले सैलानी अपनी गाड़ियो का पार्किंग सुरक्षित स्थानो पर रख कर पार्क का भम्रण कर सक। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश आते ही वह जुस्को प्रबंधन इस सर्कुलर को जारी कर देगी।
गौरतलब है कि जुबली पार्क गेट को बंद करने को लेकर बीते रविवार को ट्रायल किया गया था। लेकिन वहां मौजुद लोगो के विरोध के कारण उस दिन गेट खोल दिया गया था।
वही जुस्को प्रबंधन के द्वारा दोपाहिया और चारपाहियो वाहनो के लिए रविवार के दिन पाबंदी लगाने की मामले को लेकर स्थानिय लोगो मे रोष व्याप्त देखा जा रहा है। स्थानियो लोगो कहना है कि जुस्को प्रबंधन धीरे धीऱे जुबली पार्क को पुरी तरह बंद करने का विचार कर रही है।और इसे अमली जामा पहना बाकी रह गया है । लोगो का मानना है कि आने वाले दिनो मे पार्क मे धुमने के लिए प्रबंधन के द्वारा फीस वसुला जाएगा



