
जमशेदपुर।
राज्य सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न कार्यक्रम जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित किये जाने है। उसी क्रम में उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में 19 सितम्बर को “रन फॉर झारखण्ड ” कार्यक्रम आयोजित होगा। उपायुक्त के निदेश पर कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार को इस आयोजन का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है वहीं जिला योजना पदाधिकारी को कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी। संजय कुमार ने बताया कि लगभग 3 किलोमीटर के इस रन में प्रशासनिक पदाधिकारी,जिला पुलिस, जैप, आईआरबी, जुस्को, अन्य कंपनियों के अधिकारी, टाटा स्टील खेल विभाग, गैर सरकारी संगठन, सिविल डिफेन्स, रेड क्रॉस के सदस्य, एनसीसी ,स्कूल कालेज के छात्र आदि की सहभागिता रहेगी। आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 19 को सुबह 6.30 पर प्रस्तावित है।

