जमशेदपुर।
योग स्वास्थय रहने के लिए किया जाता है यह राजनीति के लिए नही है ये सभी को स्वास्थय रखता है।इसलिए लोगो को योग पर राजनीति नही करनी चाहिए।ये बाते आदित्यपुर के आयडा के प्रागंण मे आयोजित आदित्यपुर स्मॉल इण्डास्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा अंतऱाष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर के दौरान जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो ने कही।उन्होने कहा प्रधानमंत्री के द्वारा योग के रुप के यह कार्य किया जाना निश्चीत ही सराहनीय है। हमारा देश रिषी मुनी का देश है और यहां के लिए योग कोई नई बात नही है। योग करने से शरीर पुरी तरह स्वास्थय रहता है।उन्होने कहा कि निरोग रहने के लिए योग करना जरुरी है .लंबी उम्र के लिए योग करना जरुरी हैं।
य़हां पर योग शिवीर लगभग 45 मिनट चला।इस दौरान आयडा प्रागण में काफी संख्या मे महिला और पुरुष के अलावे सरायकेला जिला प्रशासन के कई अधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
