
बीरेंद्र राम को मिला ईचा-गालूडी का नया प्रभार


कर्मचारियों व पदाधिरियों ने विवेकानंद को दी विदाई तथा बीरेंद्र राम किया स्वागत
जमशेदपुरः सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना (एसएमपी) के ईचा-गालूडीह के मुख्य अभियंता विवेकानंद मिश्र सेवानिवृत्त हो गये. उनके स्थान पर बीरेंद्र राम को नया मुख्य अभियंता का प्रभार दिया गया. इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन ईचा-गालूडीह कांपलेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय में किया गया. इस मौके पर अपने संबोधन में विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वे यहां तीन साल रहे और इस दौरान जितनी तेजी से हो सका परियोजना के कार्य का निष्पादन किया. श्री मिश्र ने बताया कि इस कार्य में उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके वे सदा अभारी रहेंगे. यह तीन वर्ष उनके लिए अविष्मरणीय रहेंगे. श्री मिश्र ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी की समस्या चाहे व्यक्तिगत तरीके से या फिर संघ के माध्यम से आये,उसे वे समाधान करने-कराने की कोशिश हर संभव की.
इस मौके पर नये मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम ने विवेकानंद मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व की भूरि-भूरि सराहना की तथा कहा कि उनके द्वारा छोड़े कार्यों को पूरा कराने की उनकी प्राथमिकता होगी. वे कोशिश करेंगे कि गजिया बराज का निर्माण तेज गति से हो. साथ ही खरकई नदी पर बननेवाले ईचा बांध के कार्य में भी गति आये.
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता,विश्वनाथ बोयपाई, निरंजन, यतिश मल्लिक समेत कई अभियंताओं ने अपने उदगार व्यक्त किये. इस मौकेपर एक अभिनंदन पत्र पढ़ कर सुनाया गया. इस मौके पर प्रभारी मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम ने अपने कर—कमलों से श्री मिश्र को प्रदान किया. साथ ही कर्मचारियों व पदाधिकारियों की ओर से श्री मिश्र को स्मृति चिह्न प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन अराजपत्रित कर्मचारी महांघ के प्रदेश अध्यक्ष व क्रांतिकारी नेता शशांक कुमार गांगुली ने किया. इस मौके पर दोनों मुख्य अभियंताओं को पुष्प गुच्छ व पुष्प मालाओं से कर्मचारियों व अधिकारियों ने लाद दिया. इस मौके पर कुमार अरविंद, संघ के सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, कुमार सुबोध शरण समेत कई कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे.

