नवमी तक होगा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
जमशेदपुर ।
बारीडीह स्थित विजया गार्डेन सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष भव्य रुप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. रात करीब 10 बजे मुख्यमंत्री विजया गार्डेन पहुंचे, जहां, पूजा कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया.

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा कमेटी की स्मारिका का विमोचन किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं, और हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए बुराई का जोरदार विरोध करना चाहिए. उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिनों में लोग जिस तरह सात्विकता का पालन करते हैं अगर उसी तरह हमेशा करें, तो समाज से बुराइयां पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी.
पूजा कमेटी की संयुक्त सचिव सह प्रेस प्रभारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान षष्ठी से नवमी तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. षष्ठी को विजया गार्डेन के बच्चों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गीत सहित अन्य की प्रस्तुति की. उन्होंने बताया कि इसी तरह सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भी कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्य और विजया गार्डेन के निवासी उपस्थित थे.