
जमशेदपुर।
झारखंड में शांतिपूर्वक बकरीद एवं करमा पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर झारखंड वासियों एवं प्रशासन को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि बकरीद और करमा त्योहार के दौरान हमारे मुस्लिम भाइयों और आदिवासियों सहित झारखंड की जनता ने झारखंड के जिस उच्च कोटि के संस्कार का परिचय दिया है, वह भविष्य में भी कायम रहे।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि अगले दशहरा और मुर्हरम के अवसर पर भी झारखंड की जनता सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारा का परिचय देगी और प्रशासन इसी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेगा।



