जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा स्टील के कोक ओवन प्लांट में दुर्घटना में घायल हुए लोगो से मिलने टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जाकर घायल लोगो का हाल चाल जाना। वहां उन्होने सभी घायलो से मिलकर उनका चिकीत्सा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने डाक्टर को घायलो को उचित ईलाज करने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि टाटा स्टील के कोक ओवन प्लांट के पास मैटेनंस के दौरान हुए अचानक विस्फोट मे 20 लोग घायल हो गय़े थे । घायल सभी ठेकेदार कर्मचारी है। टाटा मुख्य अस्पताल मे 11 लोग भर्ती है । जिनमे दो की हालात नाजुक बताई जा रही है।
हालाकि घटना कैसे हुआ प्रबंधन इस मामले मे कुछ भी बोलने में इनकार कर रहा है।


