जमशेदपुर
मुख्यमंत्रीरघुवर दास की भतीजी चित्रा की शादी में सोमवार को पूरी सरकार रांची से उठ कर जमशेदपुर शहर पहुची । नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को छोड़ सारे मंत्रियों ने आकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव गौबा, सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार और आईटी सचिव सुनील बर्णवाल भी आए।
मुख्यमंत्री रघुवर दास के छोटे भाई जगदेव साहू की पुत्री चित्रा का विवाह कदमा में रहने वाले विकास साहू से हुआ। विकास टाटा स्टील में कार्यरत हैं। शादी में शामिल होने के लिए शाम सात बजे मुख्यमंत्री शीतला भवन पहुंचे।
