रमजान स्पेशल
जमशेदपुर।
रमजान का पवित्र महिना मे रोजा ऱखने का काफी महत्व होता है। लेकिन रोजा के दौरान कई ऐसे रोजेदारो के द्वारा वस्तुओ का उपयोग करना पड़ता जिसका उपयोग करने से सीधे जन्नत की नसीब होती है। उनमे से एक है मिसवाक। मिसवाक एक प्रकार का दातुन है।
रोजेदारो का मानना है कि रमजान के माह मे पांच बार नबाज किया जाता है औक प्रत्येक नमाज पढने के पहले मिसवाक (दातुन ) करने से जन्नत नसीब होता है।
क्या है मिसवाक
मिसवाक देखने मे दातुन की तरह होता है। कहा जाए मिसवाह एक पेड है और मुस्लिम समुदाय के लोगो मे यह काफी प्रसिद्द है ।इस पेड़ की टहनिया को काटकर छोटे छोटे साईज मे कर बाजार मे बेचा जाता है।और खास कर रमजान के महिना मे इसका मांग बढ जाती है।
मिसवाक करने से कई लाभ भी है
मुस्लिम समुदाय के लोगो का मानना है कि मिसवाक करने से कई फाय़दे भी है। मिसवाक करने से दांत स्वस्थ रहते है। दातो मे पायरिया ठीक करने मे मदद करती है। और न ही मुंह से दुर्गंध निकलता है। दांतो मे ठण्ड- गर्म की बीमारी नही होती है।दांतो हमेशा चमकते रहते है।
पाकिस्तानी मिसलाक है बाजार मे
इस बार बाजार पाकिस्तान की चार कंपनी अल्लजन्नत, शिका, हुदा और हलीमी की मीसवा बाजार मे उपलब्ध है। जबकि राजस्थान की मिसवाक बाजार मे है । इस सबंध मे दुकानदार मोहम्मद अरमान ने बताया कि पाकिस्तान से आए मिसवाक की कीमत 15-20 रुपया तक है . जबकि राजस्थान से आए मिसवाक कीमत 10 रुपया है।हालकि रोजदार दोनो मिसवाक को पसंद कर रहे है।लेकिन पाकिस्तान से आए चुकि पैकेट में बंद रहते है और काफी आकर्षक रहते है। इस कारण लोग वह भी लेने पसंद करते है।



