
जमशेदपुर। जिला मारवाड़ी सम्मेलन भालुबासा शाखा द्धारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को एग्रिको मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य राजेन्द्र महाराज के कर कमलो द्धारा पौधा रोपण किया गया। मौके पर मौजूद मारवाड़ी सम्मेलन से जुड़े लोगों ने पर्यावरण को बचाने एवं प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उमेश शाह, शाखा अध्यक्ष रामवतार बेगराजका, सचिव पंकज छावछरिया, जेपी सिंह, जे बेहरा, मालीराम अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, राजेश डंगबाजिया, सुनील अग्रवाल, रतन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मालीराम ने किया।
इस अवसर पर कथावाचक आचार्य राजेन्द्र महाराज ने अपने सुविचार में कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये धरती पर अमूल्य सम्पदा के समान हैं। पेड़ों के कारण ही मनुष्य को अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते हैं।

