जमशेदपुर ।
शहर के के सुंदरनगर स्थित 106 रैफ के सेकेंड इन कमांडेंट अश्विनी झा को स्काउटगाइड ऑर्गनाइजेशन दिल्ली की ओर से मानव सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।22 फरवरी को नई दिल्ली में वर्ल्ड स्काउट डे के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथो अश्विनी झा को लॉर्ड बेडेन पावेल नेशनल अवार्ड -2016 से सम्मानित होगें । इस कार्यक्रम मे अश्विनी झा के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, क्रिकेटर युवराज सिंह, गायिका अलका याग्निक, दीपक अधिकारी सरीखी नामचीन हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में स्काउट गाइड ऑर्गनाइजेशन ने सूची जारी कर दी है।
बताया जाता है कि छत्तीसगढ मे पदस्थापना के दौरान अश्विनी झा के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में काफी सराहणीय काम किया गया था। इनकी सादगी और काम के प्रति ईमानदारी के कारण चुना गया है। इस सुची को स्काउट गाइड ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय कमिश्नर राज केपी सिन्हा ने सम्मानित होनेवालों की सूची जारी कर दी है।
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में पूरे देशभर के वैसे लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनका योगदान देश सेवा में अलग अलग क्षेत्रो में रहा है।
