फोगिंग मशीन गाडी में स्वयं बैठकर गलियों- गलियों में घुमवाया
जमशेदपुर। 22 जुलाई
डेंगू के मामलों को देखते हुए मानगो अक्षेस प्रशासन भी मच्छर प्रजनन रोकने के लिए लगातार अलग अलग बस्तियों में फोगिंग करवा रहा है । उसी क्रम में आज शाम 5.30 से 7. 30 तक डिमना रोड किनारे बसी खड़िया बस्ती एवं आसपास के मोहल्लों में फोगिंग करवाई गयी। आज की फोगिंग स्वयं विशेष पदाधिकारी संजय कुमार की निगरानी में करवाई गयी। उन्होंने फोगिंग मशीन गाड़ी में बैठकर अपने अनुसार गाड़ी को गलियों में घुमवाया। बताया कि सीमित संसाधन होने के कारण और शाम को ही फोगिंग हो पाने के कारण यह संभव नहीं है कि प्रतिदिन हर कालोनी में गाड़ी जा सके इसलिए रोस्टर चार्ट बनाकर यह कार्य कराया जा रहा है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महीने में कम से कम एक बार हर कालोनी में फोगिंग हो सके । बताया कि कल शनिवार को मानगो के उन इलाकों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी होगा जहाँ डेंगू के लार्वा मिलने के मामले प्रकाश में आये हैं।



