
“स्वच्छ धार्मिक परिसर प्रतियोगिता” के माध्यम से चुने जायेंगे सबसे स्वच्छ मंदिर , मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च
अब तक अलग अलग कोटि के एक दर्जन धार्मिक परिसरों का किया जा चुका है मूल्यांकन
जमशेदपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के आलोक में और नगर विकास विभाग के दिशा निर्देशानुसार नगर निकायों को अपने अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न धार्मिक संस्थाओ के परिसरों के बीच स्वच्छता को लेकर एक स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन करवाना है। उसी अलोक में मानगो अक्षेस की तरफ से भी मानगो के विभिन्न धार्मिक परिसरों का विश्लेषण कर विभिन्न कोटियों में उन्हें स्वच्छता के दृष्टिकोण से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान दिया जाना है। अभी तक मानगो के लगभग एक दर्जन धार्मिक परिसरों का मूल्यांकन किया जा चुका है। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जो धार्मिक संस्थान इस स्वच्छता प्रतियोगिता मे भाग लेना चाहते हो पर अभी छूट गए हों, उनके प्रबंधक या प्रबंध समिति की तरफ से निर्धारित प्रारूप में स्वच्छता आंकड़े भरकर मानगो अक्षेस कार्यालय को उपलब्ध करवाना होगा। बताया कि अभी जिन धार्मिक स्थलों का मूल्यांकन किया जा चुका है उनमे हनुमान मंदिर दाईगुट्टू , सीएनआई चर्च जवाहरनगर , बगानशाही मस्जिद , साई आश्रम गौर बस्ती , मानगो गुरुद्वारा , बालीगुमा गुरुद्वारा , राधेकृष्ण मंदिर , सैफुल्लाह मस्जिद, मदीना मस्जिद आज़ाद नगर , संत अन्थोनी चर्च आदि शामिल हैं

