
जमशेदपुर। 05 मार्च

परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बीती देर रात मनीषा भगत उर्फ़ खुशबू नामक 25 वर्षीय महिला ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली । बताया जाता कि मृतक महिला की एक चार साल की बेटी और 8 महीने का बेटा है। पति का नाम पवन कुमार भगत बताया जा रहा है।वही महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वही परसुडीह पुलिस घटना स्थव पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।वही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। वहा पुलिस का कहना है कि जबतक मृतक महिला के परिजन नही आ जातो तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।
वही इस सर्दभ मे स्थानिय निवासी अर्पणा गुहा ने बताया कि परसुडीह के रहने वाले पवन कुमार भगत और उसकी पत्नी के बीच झगडा हुआ । उसके बाद सभी सो गए। सुबह जब वे लोग उठे तो देखा कि मनीषा भगत फांसी से लटकी हुई है। उसके बाद हमलोगो ने पुलिस को सुचना दी। अर्पणा गुहा ने बताया कि म़ृतक महिला का पति बार बार रो कर हमलोगो को कह रहा है कि हमने नही मारा उसे। रात मे झगंडा हुआ और सुबह जब उठा तो देखा कि वह फांसी लगा ली। मुझे तो दहेज का आरोप लगा सब लोग जेल भेज देगे और मेरे दोनो बच्चो का क्या होगा। यही कहकर रोरहा है।
अर्पणा ने कहा कि मृतक महिला का मायका समस्तीपुर उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।
Comments are closed.