
जमशेदपुर।
गोविदपुर थाना क्षेत्र मे सुबह सुबह रांची रोड स्थित बने वन विभाग के जंगल में एक महिला का शव बरामद होने से पुरे इलाके मे सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बसंती देवी के रुप में की गई है। वह गोविंदपुर के रहने वाले शकंर केटरर मे काम करती थी। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है। शव को देखे जाने से लग रहा है कि उसकी हत्या लाठी से पीट पीट कर की गई है।



