
जमशेदपुर। जिला महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने और 2019 में होने वाल लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की चर्चा की गई। इसके साथ ही आम लोगों के बीच भाजपा की खामियों को उजागर करने हेतु कार्यकर्ताओं को अभियान चलाने का आह्वान किया गया। जिससे चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिले। बैठक रविवार को बागुनहातु फुटबाॅल मैदान में (पानी टंकी के पास) जिला महिला कांग्रेस सचिव मंजु दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर अतिथि उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार का सुझाव पत्र वितरण कर उनकी राय जानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ कमेटी को अभी से ही मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। सभी कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद राकेश ने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की। मौके पर कई लोगों को कांग्रेस शक्ति एप से जोड़ा गया। बैठक में प्रमुख रूप से कुंती महत्व, लक्ष्मी देवी, सुलेखा देवी, शिमला देवी, उषा देवी एवं रूपम कर्मकार आदि उपस्थित थे

