जमशेदपुर।
जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक गुरूवार शाम साकची स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रमशः महामंत्री अनिल मोदी एवं चन्द्रशेखर गुप्ता ने किया। महानगर भाजपा के जिला कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर आहूत उक्त बैठक में विमर्श के बाद कई राजनीतिक एजेंडों पर आम सहमति बनीं। इसमें समाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण विषयों को समाहित करने का प्रयास किया गया है। जिला कार्यसमिति की बैठक कल (शुक्रवार) को छोटा गोविंदपुर अंतर्गत दयाल सिटी के सभागार में संपन्न होगी। इसके लिए पार्टी द्वारा सारी आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है। बैठक में जमशेदपुर निवासी प्रदेश स्तरीय पार्टी नेताओं के अलावे जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चाध्यक्षों, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला कार्यसमिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत सभी मण्डलों के अध्यक्ष और महामंत्री अपेक्षित हैं। बैठक में संगठन के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। गुरुवार शाम पार्टी कार्यालय में संपन्न विमर्श बैठक को प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह चुनाव संचालन समिति के संयोजक मनोज सिंह, कमलेश सिंह, रमेश हांसदा, कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू , संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर गुप्ता, जिला मंत्री राकेश सिंह, अरुण मिश्रा, शिखा राय चौधरी, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद एवं दीपक पारीक, कार्यालय प्रभारी परेश मुखी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, पिछड़ी जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल मौजूद थें।


