जमशेदपुर।
. राज्य़ का त्रिपक्षीय पंचायत चुनाव का पहले चरण का मतदान जिले के तीन प्रखण्डो मे मतदान शुरु हो गया।जिले में घाटशिला , मुसाबनी और बहरागोड़ा प्रखण्ड मे आज पंचायत हो रहे है । सुबह से ही मतदान केन्द्रो मे मतदाताओ की भीड़ लगी हुई है।
नक्सल प्रभावित ईलाका गुड़ाबांदा और डुमरिया से अभी तक कोई गड़बड़ी की खबर नही है। जिला प्रशासन के मुताबिक गुंडाबादा कुल 86 बुथो मे 47 बुथ अतिसवंदेनशील और 39 संवेंदनशील है।मुसाबनी के 210 बुथो मे 33 बुथो अतिसंवेदनशील.50 बुथ को संवेदनशील और 127 समान्य बुथ है। जबकि डुमरिया मे 124 बुथो में 92 बुथ अतिसंवेदनशील ,20बुथ संवेदनशील और 12 समान्य बुथ बनाये गए है। आज करीब 151868 मतदाता अपना वोट डालेगे।
वही जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय मे इस बार कंट्रोल रुम बनाया गया है। जहां पर उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और एस एस पी अनुप टी मैथ्यु पुरी स्थिती में नजर बनाए ऱखे हुए है।
जिला प्रशासन के रिर्पोट के अनुसार सुबह 11 जिला मे 33 प्रतिशत मतदान हो चुका था
