
जमशेदपुर।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल द्वारा गौड बस्ती स्थित हरि मंदिर प्रांगण के समुदाय भवन में पर्यावरण के लिए हानिकारक प्लास्टिक जैसे समस्या पर गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय ओझा द्वारा करते हुए तय किया गया कि मानगो अक्षेस तथा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से 10 जून से 15 जून तक मांगों के क्षेत्रों में प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा तथा व्यापारियों से आग्रह किया जाएगी कि वह प्लास्टिक का उपयोग ना करें एवं जिस दुकान में प्लास्टिक पाया जाएगा उन्हे दंडित किया जाएगा एवं मानगो अक्षेस द्वारा ज्रुमणा लिया जाएगा बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री प्रेम दीक्षित द्वारा किया गया तथा समापन भाषण विकेश दुबे द्वारा धन्यवाद देते हुए सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के शपथ ली
मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश साव, युवा मोर्चा के प्रभारी अमित अग्रवाल, विकास सिंह,जगदीश साव सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

