जमशेदपुर।09 मार्च


मुख्यमंत्री स्वछता अभियान के तहत आज पुरे झारखण्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया।जमशेदपुर महानगर के अध्य्क्ष मनोज बाजपेयी की अद्यक्षता में आज जुगसलाई बाटा चौक पर 10:30 बजे से स्वछता अभियान चलाया गया।इस कड़ी में लोगो को स्वछता के लिए जागरूक किया गयाऔर स्वछ अभियान के लिए लगभग 50 डस्ट बीन लोगो के बीच बांटा गया।इस अवसर पर उपस्थित भाजयूमो के जमशेदपुर महानगर प्रभारी कुंदन सिंह ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो में जागरूकता लाना है क्योंकि लोग सफाई के प्रति जागरूक होंगे तभी साफ सफाई हम रख पाएंगे ।भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्य्क्ष दिनेश कुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और झारखण्ड के मुख्यमंत्री जी का सपना स्वच्छ भारत स्वच्छ झारखंड बनाना है जिसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोगो को जागरूक होना होगा क्योंकि सिर्फ सफाई कर्मचारी के भरोसे सफाई की बात बेमानी होगी । भाजयूमो के महानगर अध्य्क्ष मनोज बाजपेयी ने कहा कि स्वच्छ जागरूकता अभियान समय समय पर हर मंडलो में चलाया जायेगा और लोगो में सफाई के प्रति जागरूकता लायी जायेगी।कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुनील बारी, विमल जालान,नागेंद्र पांडेय,पप्पू मिश्रा,गुरदेव सिंह राजा,अमरजीत सिंह राजा,भाजयूमो के प्रदेश मिडिया प्रभारी पप्पू सिंह,सॉशल मिडिया विजय सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,लालचंद सिंह,सुमित शर्मा,दिनेश शर्मा सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे