जमशेदपुऱ।18 जुलाई
भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल द्वारा “वन-महोत्सव”के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम पृथ्वी पर्यवरण उद्यान छोटा हनुमान मंदिर आजाद बस्ती रोड मानगो स्थित पार्क में किया गया, पार्क के अंदर पौधे लगाए गये एव लोगो को पौधे लगाने के लिए भाजयुमो मानगो मंडल द्वारा जागरूक किया गया,
इस कार्यक्रम का संचालन मानगो मंडल भाजयुमो महामंत्री प्रेम दीक्षित ने किया जिसमें भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, महामंत्री कन्हैया ओझा, प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील गोराई,भाजयुमो मानगो मंडल के उपाध्यक्ष मनोज ओझा, मंत्री विकेश दुबे, जगदीश साव, एवं युवा कार्यकर्ता के रूप में सागर ओझा, मुकेश प्रसाद, रोहन कुमार ,अजय वर्मा, दीपक कुमार मिश्रा अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे |


