
जमशेदपुर।


सूबे के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह मंगलवार सुबह ज़िले के भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलने उनके गाढ़ाबासा स्थित आवास पहुँचे। आदित्यपुर में भाजपा के प्रदेश स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने शहर पहुँचे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंह बैठक से पूर्व जमशेदपुर में ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के आवास पहुँचे । पार्टी कार्यकर्मों से इतर यह मित्रवत मुलाकात थी। करीब एक घँटे रहे प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष ने ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार से सांगठनिक विषयों पर चर्चाएं भी की । इस दौरान सुबह का नाश्ता भी उन्होंने श्री दिनेश कुमार के संग ही किया । कहा कि सांगठनिक मुलाकातों से अलग यह दो मित्रों का वर्षों बाद मुलाकात है। इस दौरान जमशेदपुर में भाजयुमो द्वारा युवा दिवस की पूर्व संध्या पर तय नमो फ़ॉर युवा कार्यक्रम के तहत साकची शीतला मंदिर से निकलने वाले मशाल जुलूस कार्यक्रम पर भी विमर्श कर विस्तृत रणनीति तैयार की । इस दौरान विशेष रूप से ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष मनोज वाजपेयी, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय,साकची मंडल के महामंत्री ध्रुव मिश्रा,सुंदरनगर से अनमोल वर्मा,गोलमुरी मंडल के रेमन साहू,अशोक सामंता,मोहम्मद फ़ैयाज़,लक्ष्मण बेरा,डब्लू संतोष,तरविंदर भाटिया,राकेश राव,रिषभ सिंह,हेमंत साहू समेत अन्य मौजूद रहें ।

