जमशेदपुर-भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोजक बनें मनोज कुमार सिंह

 

 

*खेमलाल चौधरी बनें प्रदेश अनुशासन समिति के सह-संयोजक*

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश द्वारा कार्यसंचालन हेतु संगठन के 19 विभागों का विस्तार करते हुए संयोजक मनोनीत किये गए हैं। बुधवार शाम प्रदेश भाजपा की ओर से तय किये गए विभागों में जमशेदपुर के *मनोज कुमार सिंह को पार्टी के चुनाव प्रबंधन विभाग* की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। चुनाव प्रबंधन कार्यों में उनकी दक्षता को देखते हुए प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें दायित्व सौंपी गई है। विदित हो कि श्री सिंह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन को योगदान दे रहे हैं। इससे पूर्व में भी वे लंबे समय से अपनी कार्यानुभवों और संगठन क्षमता से पार्टी को लाभांवित करते आ रहे हैं। सांगठनिक अनुभवों और चुनाव प्रबंधन मामलों में दक्ष श्री मनोज पिछले विधानसभा चुनाव पार्टी द्वारा कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी प्राप्त होने पर भी अपनी उपयोगिता दर्ज़ कराई थी। वहीं इसके पूर्व के चुनावों में भी प्रदेश,लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर ज़िम्मेदारी का निर्वाहन किया है। वे जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में दो अवसरों पर सह-संयोजक रहे हैं। इसके अलावे संगठन की ओर से विभिन्न प्रकल्पों और प्रकोष्ठ का विस्तार कर संयोजक मनोनीत किये गए हैं जिसमें *कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प* में *श्री योगेश मल्होत्रा* को *संयोजक* मनोनीत किया गया है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री लक्ष्मण गिलुआ ने अपने प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों में आंशिक दायित्व परिवर्तन किया है। इस क्रम में सभी प्रमंडलों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी बनाये गए हैं जो अपने प्रमंडल में संगठन के कार्यों को देखेंगे। *कोल्हान प्रमंडल* के प्रभारी के रूप में *समीर उरांव एवं सह-प्रभारी के रूप में विनोद श्रीवास्तव* का मनोनयन किया गया है। संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने हेतु *श्री रमेश हांसदा* की उपयोगिता ली जाएगी, उन्हें *संथाल प्रमंडल का सह-प्रभारी* बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा के पांच सदस्यीय *अनुशासन समिति* का भी गठन किया गया है जिसमें डॉ. उमाशंकर केडिया को संयोजक के अलावे अन्य चार सह-संयोजकों में जमशेदपुर से *श्री खेमलाल चौधरी* को मनोनीत किया गया है।

इधर देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति में जारी वक्तव्य के माध्यम से पार्टी के विस्तार एवं सुव्यवस्थित कार्यसंचालन हेतु विस्तार किये गए 5 प्रकोष्ठों, 19 विभागों एवं 9 प्रकल्पों में स्थान पाने वाले जमशेदपुर महानगर निवासी भाजपा नेताओं को शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। कहा कि इनके मनोनयन से संगठन में नई उर्ज़ा का सूत्रपात होगा तथा पार्टी अनुभवों से लाभांवित होगी।

  • Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला टॉपर्स का सम्मान, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने बढ़ाया उत्साह

    जमशेदपुर,जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं…

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अस्पताल में मंत्री हफीजुल हसन से की मुलाकात

    गुड़गांव। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री श्री हफीजुल हसन का हालचाल जाना। इस…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि