जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर की महिला मोर्चा कमिटी में नवमनोनित जिला पदाधिकारियों का अभिनंदन सह परिचय सत्र शुक्रवार को साकची स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह ने किया जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहें। उन्होंने नवमनोनित महिला नेत्रियों को तुसली पौधा भेंटकर अभिनंदन किया तथा संबोधित करते हुए उनके दायित्वों का बोध कराते हुए सांगठनिक विषयों की जानकारियां दी। इस दौरान अध्यक्ष नीरू सिंह के अलावे उपाध्यक्ष रेनू सिन्हा,सोनिया साहू,सीमा दास,ज्योति अधिकारी,महामंत्री हेमलता पात्रो एवं ममता कपूर,मंत्री सुशीला सरदार,कुमकुम दत्ता,कैलाशपति मिश्रा,कान्ता देवी,कोषाध्यक्ष टानो देवी,मिडिया प्रभारी विजया लक्ष्मी एवं कार्यालय प्रभारी सीमा शर्मा मौजूद थीं।